If any link is not working then comment to inform us...
Class 7 Jcert 10_Bhasha Manjari Solutions

पाठ - 10 : पद

1. मीराबाई अपने नयनों में किसे बसाना चाहती हैं?
उ. मीराबाई अपनी नयनों में अपने आराध्य श्रीकृष्ण की छवि को बसाना चाहती हैं।

2. "मैया मोहि दाऊ बहुत खिझायौ'' यह बात किसने कही और किससे?
उ. यह बात श्रीकृष्ण ने यशोदा मैया से कही।

3. बलराम कृष्ण को चिढ़ाने के लिए क्या कहते हैं?
उ. बलराम कृष्ण को चिढ़ाने के लिए वह कृष्ण से कहता है कि यशोदा ने उसे जन्म नहीं दिया है। इसे मोल लिया है।

4. मीराबाई ने किन शब्दों में नंदलाल के सलोने रूप का वर्णन किया है?
उ. कृष्ण के उस रूप का वर्णन मीरा ने किया है जो जग जाहिर है। कृष्ण के पीले वस्त्र, मोर का मुकुट और गले में वैजयंती माला बहुत सुंदर लगती है। कृष्ण जब वृंदावन में इस रूप में गाय चराते हैं तो उनका रूप मोहने वाला होता है।

5. श्रीकृष्ण द्वारा बलराम की शिकायत करने पर यशोदा ने श्रीकृष्ण को कैसे समझाया?
उ. श्रीकृष्ण द्वारा बलराम की शिकायत करने पर यशोदा कृष्ण से कहती है कि बलराम जन्म से ही चुगलखोर है। मैं गोमाता की सौगंध खाकर कहती हूँ कि मैं ही तुम्हारी माता हूँ और तू ही मेरा पुत्र है।

6. नीचे दी गई पंक्तियों का आशय अपने शब्दों में लिखिए।
      'छुद्र घंटिका कटि-तट सोभित, नूपुर सबद रसाल |
      'मीरा' प्रभु संतन सुखदाई, भगत बछल गोपाल ।।'

उ. दी गई पंक्तियों का आशय है कि - श्रीकृष्ण के कमर में छोटी-छोटी घंटियाँ सुशोभित है | उनकी पायल मधुर ध्वनि कर रही है | मीरा के प्रभु संतों को सुख देने वाले हैं | और भक्त वत्सल गोपाल हैं।


Comments & Reviews

Leave a Reply